P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशएक तरफ मौसम की मार, दूसरी तरफ नहीं हो रही गेहूं खरीदी…...

एक तरफ मौसम की मार, दूसरी तरफ नहीं हो रही गेहूं खरीदी… किसान परेशान

वेयरहाउस के सामने गेहूं सुखा रहे किसानों को हटाने का आदेश

सिवनी/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ सिवनी जिले में गेहूं खरीदी शुरू होने से पहले ही किसानों की परेशानी सामने आने लगी है। जहां एक ओर मध्यप्रदेश शासन द्वारा 15 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू की जानी है, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी फसल को बचाने के लिए वेयरहाउस के सामने ही सुखाने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार, बारिश के बीच किसान वेयरहाउस के पास ही गेहूं फैलाकर सुखा रहे थे। इसी दौरान निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारियों के निर्देश के बाद वेयरहाउस संचालक ने किसानों से फसल हटाने को कहा। इस आदेश से किसानों में नाराजगी बढ़ गई है।

6 साल से अधूरी ऐरमा जलाशय परियोजना, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, उग्र आंदोलन की चेतावनी – Khabar Digital

किसानों के घर में गेहूं की उपज सूखवाने की नहीं है जगह

किसानों का कहना है कि खरीदी में अभी एक सप्ताह का समय बाकी है और उनके पास घर या आसपास फसल सुखाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में वे मजबूरी में वेयरहाउस के सामने ही फसल रखकर सुखा रहे हैं, ताकि बाद में सीधे वहीं से तुलाई कर सकें। किसानों ने अपील करते हुए कहा कि मौसम की मार पहले से ही उन्हें नुकसान पहुंचा रही है, और अब इस तरह के निर्देश उनकी मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं।

वेयरहाउस से किसानों के गेहूं हटाने के लिए क्यों कहा जा रहा….

अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब किसान अपनी फसल को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है, तो आखिर प्रशासन और वेयरहाउस प्रबंधन उसकी मदद करने के बजाय फसल हटाने का दबाव क्यों बना रहे हैं?

यह भी पढ़ें –मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

यह भी पढ़ें –भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल

किसान का कहना

किसान निखिल राय ने बताया कि पहले 7 तारीख को गेंहू की तुलाई होनी थी, उस दौरान किसानों ने वेयरहाउस के बाहर गेहूं लाकर रख दिया था। बीच में खराब मौसम से गेहूं गिला हो गया तो किसान वहीं गेहूं सूखवाने लगे और अब गेहूं तुलाई की तारीख आगे बढ़ने से वेयरहाउस का कहना है कि गेहूं यहां से हटाओ… ऐसे में किसान परेशान हैं….

यह भी पढ़ें –मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले – ममता अब दीदी नहीं… – Khabar Digital

PM Kisan Samman Nidhi | 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट