P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशघर में चोरी करने गए थे चोर, महिला ने पहचान लिया तो...

घर में चोरी करने गए थे चोर, महिला ने पहचान लिया तो चोर ने गला काट कर, कर दी हत्या

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ चार दिन पहले घर के बाहर महिला के कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया। रीवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि गांव में कहीं युवक चोरी करने के नियत से अकेली रह रही महिला के घर में घुसा लेकिन इसी बीच महिला की नींद खुल गई और उसने चोर को पहचान लिया। इसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और महिला का सिर घर से दूर एक खेत में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें- UP में भी अलग अंदाज में दिखे सीएम मोहन यादव, – Khabar Digital

चोर ने महिला का सिर काटकर की हत्या

पूरा मामला बिछिया थाना अंतर्गत लोही गांव का है। जहां 30 अप्रैल की सुबह यह सनसनीखेज मामला सामने आया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को केवल शव का धड़ मिला। मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित तमाम वाला अधिकारी भी मौजूद रहे दिन भर की जांच पड़ताल के बाद शाम के वक्त घर से दूर एक खेत में महिला का कटा सर भी बरामद हो गया।

पुलिस ने अपराधी को ऐसे किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की। घटनास्थल के आसपास होटल ढाबा और सड़कों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कंगाल गए और गांव के लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई तो एक व्यक्ति राजा केवट पर पुलिस को शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सख्ती से पूछताछ की। और उसने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि महिला की पहचान ना हो सके इसलिए उसने सर को दूर एक खेत में फेंक दिया था। इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी थी। रीवा एएसपी आरती सिंह ने घटना के बारे में खबर डिजिटल को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- निगम मंडल सूची का अंत, हेमंत खंडेलवाल का बयान, इंतजार खत्म!

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट