P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजबलपुररीवा शहर में शर्मनाक घटना : घर में अकेली 12 वर्षीय बच्ची...

रीवा शहर में शर्मनाक घटना : घर में अकेली 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार…

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा शहर में एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। जहां एक आरोपी ने घर में अकेली 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना 2 अप्रैल की बताई गई है जब बच्ची के माता पिता कुछ सामान खरीदने बाजार गए हुए थे, तभी घोघर निवासी आरोपी शकील खान फ्रूटी खरीदने के बहाने बच्ची के घर पहुंच गया।

बच्ची ने हार नहीं मानी लगातार विरोध के बाद आरोपी भाग गया

आरोपी के फ्रूटी मांगने पर बच्ची जब फ्रूटी लेने के लिए घर के अंदर गई तो आरोपी भी घर के अंदर प्रवेश कर गया और उसे अकेला पाकर जबरदस्ती करने लगा। घटना के दौरान जब बच्ची ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर चुप कराने का प्रयास किया लेकिन बच्ची ने हार नहीं मानी और वह लगातार विरोध करती रही जिससे आरोपी थक हारकर मौके से भाग खड़ा हुआ।

यह भी पढ़ें- घर में चोरी करने गए थे चोर, महिला ने पहचान लिया तो चोर ने गला काट कर, कर दी हत्या – Khabar Digital

पुलिस ने आरोप को किया गिरफ्तार

टीआई कोतवाली श्रँगेश सिंह राजपूत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई और कुछ ही समय बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने फिलहाल पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- सिलेंडर नहीं मिल रहा? बस ये काम करिये… Khabar Digital

12 साल की बच्ची को दरिंदगी का शिकार बनाने का किया प्रयास

हालांकि किशोरी की हिम्मत के आगे आरोपी के हौसले टूट गए और वह मौके से फरार हो गया, जिसे फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित के परिजन ठेला लगाकर खाने पीने का सामान बेचते हैं। यह शर्मनाक घटना है शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की जहा, बीते दिवस एक आरोपी ने घर में अकेली 12 साल की बच्ची को दरिंदगी का शिकार बनाने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें-निगम मंडल सूची का अंत, हेमंत खंडेलवाल का बयान, इंतजार खत्म!

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट