P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeचुनावMP Election 2027: मध्यप्रदेश पंचायत और निकाय चुनाव में बीजेपी इन लोगों...

MP Election 2027: मध्यप्रदेश पंचायत और निकाय चुनाव में बीजेपी इन लोगों को देगी मौका!

MP Election 2027: मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव चुनाव होने में भले ही लंबा इंतजार है, लेकिन चुनाव को लेकर बीजेपी में सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी ने अभी से ही जीत के लिए कमर कस ली है। सूत्रों की माने तो बीजेपी ने टिकिट वितरण को लेकर नियम और कायदों पर विचार करना शुरू कर दिया है।

सूत्रों का कहना है कि पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने जमीनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी दोनों चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए चुनाव से पहले किसी प्राइवेट एजेंसी को सर्वे का काम देगी। सर्वे एजेंसी दावेदारों के क्षेत्र में उनकी मजबूती की हकीकत जानेगी और एक रिपोर्ट तैयार करेगी। सर्वे की रिपोर्ट के बाद दावेदारों की लिस्ट तैयार पर प्रदेश संगठन विचार करेगा।

स्थानीय नेताओं की रहेगी भूमिका!

निकाय और पंचायत चुनाव में दावेदारों के चयन के लिए स्थानीय नेता, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी समेत जिले के वरिष्ठ नेताओं से राय भी ली जाएगी। इसके अलावा प्रदेश संगठन भी प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में अपने ​स्तर से काम करेगा।

चुनाव से पहले बीजेपी की बिसात

आपको बता दें कि प्रदेश संगठन ने अभी से पंचायत और निकाय चुनाव की बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने हाल ही में अपने सभी मंत्रियों को प्रदेश कार्यालय में क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए बैठने का समय तय किया है। इसके अलावा बीजेपी पहले ही विधायक और मंत्रियों को उनके क्षेत्रों के गांंवों का दौरा करने और योजनाओं का प्रचार प्रसार करने को कहती आई है। साथ ही बीजेपी आने वाले समय में जिला पदाधिकारियों की गांव चौपाल शुरू करेगी, जो गांवों में सरकार की योजनाएं और विकास कार्य को गिनाने का काम करेंगे और ग्रामीणों से संवाद करेंगे।

निकाय चुनाव में इन्हें मौका!

बीजेपी सूत्रों की माने तो बीजेपी आगामी नगरीय निकाय चुनाव में युवा नेताओं को मौका देने पर विचार बना रही है। बीजेपी का मानना है कि पार्टी गाइडलाइन के तहत नए लोगों को मौका दिया जाएगा। ऐसे में निकाय चुनाव में बीजेपी उनको टिकट देगी, जो विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, माहपौर का टिकट मांगते आए है, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला, ऐसे लोगों को बीजेपी इस बार मौका देने पर विचार कर रही है। फिलाहल टिकट किसे मिलेगा? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन बीजेपी ने पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट