P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Wheat Kharid 2026: किसानों की चांदी-चांदी, इस दिन से गेहूं की...

MP Wheat Kharid 2026: किसानों की चांदी-चांदी, इस दिन से गेहूं की खरीदी होगी शुरू

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य में गेहूं खरीदी की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. इस फैसले से लाखों किसानों को फायदा मिलेगा, क्योंकि लंबे समय से वे अपनी फसल बेचने का इंतजार कर रहे थे. अब सरकार की ओर से तय तारीख आने के बाद तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं. सरकार ने इस बार खरीदी व्यवस्था को पहले से ज्यादा व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया है. गेहूं बिक्री अलग-अलग फेज में शुरू होगा. जिसमें पहले फेज में इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू होगी. उसके बाद अन्य संभागों में 15 अप्रैल से उपार्जन प्रारंभ किया जाएगा. गेहूं उपार्जन के लिए सरकार ने तिरिक्त सहायता प्रदान करते हुए 50 हजार जूट की गठानों को दिया है. साथ ही HDP/PP बैग और एक भर्ती जूट बारदाने के इस्तेमाल की भी मंजूरी दी.

इस साल भी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने जा रही है, जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल सके. मंडियों और खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं मजबूत की जा रही हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो. पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा खरीदी केंद्र बनाए जा रहे हैं और कर्मचारियों की तैनाती भी बढ़ाई गई है. किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए स्लॉट बुक करना होगा, जिससे भीड़भाड़ कम हो और प्रक्रिया आसान बनी रहे. इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं. किसानों को तय समय पर ही केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि खरीदी सुचारू रूप से चल सके. इसके साथ ही फसल की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी, ताकि नियमों के अनुसार ही खरीदी हो.

इस बीच प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह साफ करके और निर्धारित मानकों के अनुसार ही लेकर आएं. इससे खरीदी में किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी. साथ ही जरूरी दस्तावेज भी साथ रखना जरूरी है, ताकि प्रक्रिया में कोई दिक्कत न हो.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट