सिवनी/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ सिवनी जिले के बंडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकलाह में नल-जल योजना की हकीकत सामने आ गई है। जहां लोगों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है, वहीं हकीकत में नलों से गंदा और दूषित पानी निकल रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
रील और वीडियो में दिखने वाला ये लड़का कौन?
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। दूषित पानी के कारण गांव में बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
IPS अधिकारी को मिलती है इतनी सैलरी, क्या आप जानते है?
गांववासियों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना केवल कागजों में ही संचालित होती नजर आ रही है। यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो पाता है या नहीं।
