P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDatia By-Election: दतिया विधानसभा में होगा उपचुनाव! चुनाव से पहले हुई प्रत्याशी...

Datia By-Election: दतिया विधानसभा में होगा उपचुनाव! चुनाव से पहले हुई प्रत्याशी की घोषणा

Datia By-Election: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट अब हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार हो गई है। दतिया में राजनीतिक पारा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद संभावित उपचुनावों को लेकर अब आजाद समाज पार्टी (ASP) ने भी ताल ठोक दी है। बीते सोमवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में असपा नेता दामोदर यादव ने सत्तापक्ष और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर तीखे हमले किए।

जनमत का अपमान बर्दाश्त नहीं: दामोदर

प्रेस वार्ता के दौरान दामोदर यादव ने विधायक राजेंद्र भारती के खिलाफ हुई कार्रवाई को एक सुनियोजित साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने जिसे चुनकर भेजा था, उसे साजिश के तहत हटाने की कोशिश की जा रही है। दामोदर यादव ने बिना नाम लिए पूर्व गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें दतिया की जनता पहले ही नकार चुकी है, वे अब भगवा चोला पहनकर फिर से सक्रिय हो रहे हैं और माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दामोदर यादव ने साफ किया है कि यदि दतिया में उपचुनाव होते हैं, तो वे स्वयं आजाद समाज पार्टी की ओर से मैदान में उतरेंगे।

भारती की सदस्यता और कानूनी लड़ाई

दतिया के सियासी संकट की जड़ ग्रामीण विकास बैंक धोखाधड़ी मामला है। नई दिल्ली की विशेष अदालत ने राजेंद्र भारती को 3 साल की जेल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। भारती ने अपनी दोषसिद्धि और सजा के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। माननीय उच्च न्यायालय ने इस मामले में नोटिस जारी किया है और अगली सुनवाई 15 अप्रैल को तय की गई है। राजेंद्र भारती ने अपनी सदस्यता बचाने के लिए सजा पर रोक लगाने की मांग की है।

दतिया में ‘त्रिकोणीय’ मुकाबले की आहट?

यदि राजेंद्र भारती को कोर्ट से राहत नहीं मिलती है, तो दतिया में उपचुनाव तय हैं। ऐसे में भाजपा की ओर से नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी के बीच आजाद समाज पार्टी की एंट्री मुकाबले को रोचक बना सकती है। दामोदर यादव के तेवरों ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में दतिया की राजनीति में उनका कदम तूफान ला सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट