भोपाल से जुड़ी रेल यात्राओं को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्य के चलते कई अहम ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनेंस और जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है. इसी वजह से भोपाल से चलने वाली और यहां से गुजरने वाली कुल आठ प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है. इस फैसले का असर बड़ी संख्या में यात्रियों पर पड़ा है और अनुमान है कि करीब 15 हजार से ज्यादा लोग इससे प्रभावित होंगे.
रेलवे ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रिफंड की प्रक्रिया को आसान बनाने का निर्णय लिया है. जिन यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक किया है, उनका पैसा सीधे उनके बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा. वहीं, जिन्होंने काउंटर से टिकट लिया है, वे संबंधित रेलवे स्टेशन की टिकट विंडो पर जाकर रिफंड प्राप्त कर सकते हैं.
ये ट्रेनें हुई कैंसिल
अगर रद्द की गई ट्रेनों की बात करें तो इसमें अमृतसर-छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस शामिल हैं.
कोरबा से चलने वाली 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी
18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 27 अप्रैल तक नहीं चलेगी.
इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस भी कई तारीखों पर रद्द की गई है, जिनमें 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल शामिल हैं.
इसी तरह रायगढ़ से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस 9 से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग दिनों में रद्द रहेगी.
विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली समता एक्सप्रेस भी इस दौरान प्रभावित रहेगी.
12807 समता एक्सप्रेस 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी.
वहीं 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस 9 से 25 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों पर कैंसिल की गई है.
इसके अलावा भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस भी इस सूची में शामिल हैं.
भोपाल से चलने वाली 14814 एक्सप्रेस 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई को रद्द रहेगी.
जबकि जोधपुर से चलने वाली 14813 एक्सप्रेस 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई को नहीं चलेगी.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. इसके लिए Indian Railways की आधिकारिक वेबसाइट indianrail.gov.in या NTES का इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां ट्रेन नंबर और यात्रा की तारीख डालकर ताजा जानकारी हासिल की जा सकती है.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


