मध्य प्रदेश की चर्चित Ladli Behna Yojana की अगली किस्त को लेकर महिलाओं के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है. अप्रैल महीने में मिलने वाली यह 35वीं किस्त होगी, जिसके तहत लाभार्थी बहनों के खातों में 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. राज्य की मोहन यादव सरकार इस योजना के जरिए अब तक करोड़ों महिलाओं को बड़ी आर्थिक सहायता दे चुकी है और कुल मिलाकर 54 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे खातों में भेजी जा चुकी है.
लाडली बहन योजना की कब आएगी 35वीं किस्त
हर महीने की तरह इस बार भी लाभार्थी महिलाएं इस बात का इंतजार कर रही हैं कि आखिर यह किस्त किस तारीख को उनके खाते में पहुंचेगी. आमतौर पर मुख्यमंत्री किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक क्लिक में यह राशि ट्रांसफर करते हैं और साथ ही महिलाओं से संवाद भी करते हैं. हालांकि इस बार अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्यक्रम कहां आयोजित होगा और किस दिन भुगतान किया जाएगा. माना जा रहा है कि करीब 1.25 लाख महिलाओं के खातों में यह राशि भेजी जाएगी. अगर पिछले ट्रेंड को देखें तो शुरुआत में इस योजना की किस्त महीने की 5 से 7 तारीख के बीच आती थी. बाद में समय में बदलाव कर इसे 5 से 10 तारीख के बीच कर दिया गया. अब तीसरी बार इसमें बदलाव हुआ है और किस्त आने का समय 10 से 15 तारीख के बीच माना जा रहा है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच किसी भी दिन महिलाओं के खातों में पैसा ट्रांसफर हो सकता है.
केवाईसी करवाना अनिवार्य
इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. जिन महिलाओं ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें इस बार की किस्त मिलने में दिक्कत आ सकती है. यानी अगर ई-केवाईसी नहीं कराया गया है तो 35वीं किस्त के 1500 रुपये खाते में नहीं आएंगे. इसलिए समय रहते यह जरूरी काम पूरा करना बेहद जरूरी है.
कैसे करें केवाईसी
ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी काफी आसान रखी गई है. इसके लिए सबसे पहले समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाना होगा. वहां e-KYC के विकल्प पर क्लिक कर अपनी समग्र आईडी और कैप्चा दर्ज करना होगा. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालकर सत्यापन करना होगा. अंत में आधार कार्ड के जरिए पूरी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


