P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBJP के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान: बंगाल में बनाएंगे...

BJP के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान: बंगाल में बनाएंगे सरकार…

जबलपुर/खबर डिजिटल/मनीष तिवारी/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय kailash vijayvargiya आज जबलपुर प्रवास पर रहे। यहाँ उन्होंने ‘जबलपुर क्लब’ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव और इंदौर में ‘वंदे मातरम’ को लेकर हुए विवाद पर अपनी बेबाक राय रखी।

Maternity Leave: अब गेस्ट फैकल्टी को भी मिलेगी पूरी सैलरी, हाईकोर्ट ने कह डाला ये, जरूर जानें – Khabar Digital

​पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी चुनावों पर पूछे गए सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने आत्मविश्वास के साथ कहा, “बंगाल में इस बार हम पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं।” उन्होंने राज्य में पार्टी की मजबूत स्थिति और जनता के समर्थन की ओर इशारा किया।


​इंदौर में वंदे मातरम के गायन को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा ​”कुछ लोग इस देश में रहते हैं, यहाँ का नमक खाते हैं, यहाँ की हवा में सांस लेते हैं और भारत माता का अन्न खाते हैं, लेकिन उनके मन में देश के प्रति वफादारी नहीं है। अपनी मातृभूमि को ‘माता’ कहने में किसी को क्या आपत्ति हो सकती है? यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उम्मीद है कि कभी न कभी उन्हें सद्बुद्धि आएगी।”

Digvijay vs Uma Bharti: दिग्विजय बनाम उमा भारती, 27 साल पुरानी फिर खुली फाइल

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट