डिण्डौरी/खबर डिजिटल/शैलेश नामदेव/ डिण्डौरी जिले के थाना कोतवाली पुलिस को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सतीश द्विवेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में गठित टीम ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
पुलिस टीम ने विगत कुछ महीनों में अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं की जांच करते हुए आरोपी इरफान खान उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मुड़की एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 05 मोटरसाइकिलें MP52MC9874, MP20ME8563, MP52MD6640, MP52MD6132 एवं एक अन्य, तथा सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।
बरामद आभूषणों में 2 सोने के पेंडल, 1 सोने की लोंग, चांदी के छल्ले और मोटी पायल शामिल हैं। यह सभी सामान थाना कोतवाली डिण्डौरी के विभिन्न अपराधों में वांछित था।
जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले कई महीनों से ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाकर चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों का रंग बदलकर उन्हें बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार बरामद 05 मोटरसाइकिलों में से 04 वाहन थाना कोतवाली क्षेत्र में दर्ज मामलों से संबंधित हैं, जबकि एक अन्य मोटरसाइकिल के वास्तविक मालिक की तलाश जारी है।
Digvijay vs Uma Bharti: दिग्विजय बनाम उमा भारती, 27 साल पुरानी फिर खुली फाइल
जब्त सामग्री में
05 मोटरसाइकिलें — लगभग ₹4,10,000
सोने-चांदी के जेवर — लगभग ₹1,08,000
कुल बरामदगी — लगभग ₹5,18,000
इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण मिलने की उम्मीद है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों का खुलासा भी कर सकतीं हैं।
Madhya Pradesh Hindi News, मध्य प्रदेश समाचार, MP Latest News


