P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसकल जैन समाज के बैनर तले श्रद्धालुओं ने किया नवकार मंत्र का...

सकल जैन समाज के बैनर तले श्रद्धालुओं ने किया नवकार मंत्र का जाप, सामाजिक एकता पर दिया जोर

नवकार मंत्र की गूंज से भक्तिमय हुआ माहौल, राजेंद्र भवन में आयोजन

राणापुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/नगर के मध्य में स्थित राजेंद्र भवन का हाल गुरुवार सुबह नवकार मंत्र के जाप से गूंज उठा ।प्रसंग था जीतो इंटरनेशनल द्वारा मनाया जा रहे विश्व नवकार मंत्र दिवस का। सकल जैन समाज के बैनर तले श्रावक श्राविकाएँ नियत समय पर एकत्र हुए। नमस्कार महामंत्र के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष हार्दिक पंचोली, अग्रवाल जैन समाज अध्यक्ष पवन अग्रवाल, श्वेतांबर जैन ओसवाल पंच अध्यक्ष दिलीप सकलेचा, मुनिसुव्रतनाथ जिनालय से नितिन कटारिया ने किया। इसके पश्चात उपस्थित श्रावक श्राविकाओं ने नवकार जाप किया। नवकार जाप के पश्चात शांति पाठ किए गए। उसके पश्चात हार्दिक पंचोली, पवन अग्रवाल, दिलीप सकलेचा, कमलेश कटारिया ने अपने विचार रखें। अपने विचार रखते हुए कमलेश नाहर ने कहा कि इस तरह के प्रसंग सामाजिकता को बढ़ावा देते हैं, आपसी दूरियों को खत्म करते हैं। नाहर ने वर्ष में दो से तीन प्रसंग सकल जैन समाज के बैनर तले करने की आवश्यकता बताई। संचालन संजय अग्रवाल ने किया ।कार्यक्रम में घनश्याम अग्रवाल, अजित अग्रवाल, रमेशचंद्र नाहर,मनोहरलाल नाहर,प्रदीप भंसाली,मुकेश नागोरी,राजेश अग्रवाल, सुरेश समीर,मनीष कटारिया ,जितेंद्र कटारिया,कल्पेश जैन,अनिता बांठिया,प्रीति पंचोली, मंजू सकलेचा सहित अनेक उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट