Nitin Gadkari: रायसेन के स्थानीय दशहरा मैदान में चल रहे उन्नत कृषि महोत्सव मेले का समापन मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी हुए शामिल। इसके अलावा समापन पर भारत सरकार के कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे।
मैं किसान के रूप में आया हूं: गड़करी
रायसेन के स्थानीय दशहरा मैदान में विगत 11 अप्रैल से चल रहे कृषि उन्नत महोत्सव मेले का आज समापन हो गया। समापन के मौके पर नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं खुद भी एक किसान हूं, इसके बाद एक नेता हूं और मैं खेती को लाभ का धंधा बनाया है और मेरे कार्यकाल में हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियां तक लांच की है। उन्होंने कहा कि देश बहुत प्रगति करता जा रहा है और आगे भी करता जाएगा। वहीं उन्होंने लिंक रोड से जोड़ने की सौगात और नेशनल हाईवे 45 सुल्तानपुर को चौड़ी करण की सौगात भी दी है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान मेरे अभिन्न मित्र हैं और मुझे समय-समय पर मार्गदर्शन देते रहते हैं।
मेले में लगे 300 स्टॉल
आपको बता दे की तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में किसानों को उन्नत तकनीक सिखाई गई एवं कृषि के नए-नए तरीके बताए गए। इस कृषि मेले में लगभग 300 सो अधिक स्टॉल लगाए गए, जिसमें किसानों को उन्नत खेती करने की हर प्रकार की अलग-अलग जानकारी दी गई। देश के कृषि वैज्ञानिकौ ने किसानों को उन्नत कृषि करने के तरीके बताएं। वहीं इस मेले में देश ही नहीं विदेश के भी कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनियों ने भी अपने कृषि उपकरणों की प्रियदर्शनी लगाकर किसानों को जानकारी दी एवं खेती के कार्य में उपयोग में आने वाले नए नए उपकरणों की जानकारी भी किसानों को दी।


