P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में गैस के लिए संघर्ष: घंटों इंतजार से बेहाल उपभोक्ता"

कटनी में गैस के लिए संघर्ष: घंटों इंतजार से बेहाल उपभोक्ता”

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, –शहर के नैन्सी स्कूल के पास स्थित अशोक एच.पी. गैस एजेंसी पर इन दिनों घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। भीषण गर्मी के बीच लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं।मंगलवार सुबह से ही एजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपभोक्ता सिलेंडर लेने पहुंच गए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तेज होती गई, लेकिन व्यवस्था के अभाव में लोगों को खुले आसमान के नीचे ही खड़ा रहना पड़ा। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिलने और वितरण व्यवस्था धीमी होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी में पर्याप्त छाया, पेयजल और बैठने की व्यवस्था नहीं होने से दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। खासकर बुजुर्ग और महिलाओं को कड़ी धूप में लाइन में खड़े रहने में काफी कठिनाई हो रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु किया जाए और एजेंसी पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि आम जनता को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।katni-gas-crisis-long-wait-consumers-distressed

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट