P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Politics: निगम-मंडल नियुक्तियों की लिस्ट पर लगेगी मुहर! हेमंत खंडेलवाल बोले-...

MP Politics: निगम-मंडल नियुक्तियों की लिस्ट पर लगेगी मुहर! हेमंत खंडेलवाल बोले- पार्टी के भीतर…

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की अहम बैठक होने जा रही है, जिसे सत्ता और संगठन से जुड़े बड़े फैसलों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा बयान दिया है.

हेमंत खंडेलवाल ने पंजाब केसरी से बातचीत की और संकेत दिए कि आने वाले समय में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है.खंडेलवाल ने कहा कि कोर कमेटी की बैठक पार्टी के लिए बेहद अहम होती है, क्योंकि इसमें संगठन और सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहराई से चर्चा होती है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा एकजुट होकर काम करने वाली पार्टी है, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच लगातार संवाद बना रहता है.

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा से उनकी मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने यही संदेश दिया कि पार्टी के भीतर सभी एकजुट हैं और आपसी तालमेल मजबूत है. इस बीच बैठक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा निगम-मंडलों में नियुक्तियों और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो रही है. माना जा रहा है कि लंबे समय से लंबित इन मुद्दों पर अब फैसला लिया जा सकता है. बैतूल में हुई इस बातचीत के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बैठक के बाद पार्टी कौन से बड़े फैसले सामने लाती है. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट