P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeनेता जीअंबेडकर जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी ने प्रधानमंत्री...

अंबेडकर जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयन्त चौधरी ने 135वीं अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने देश के महान संविधान निर्माता के योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आज के भारत के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।

इसके उपरांत श्री जयन्त चौधरी संसद भवन के सेंट्रल हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी की गरिमामयी उपस्थिति में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बाबा साहेब के जीवन और उनके द्वारा स्थापित संवैधानिक मूल्यों को याद किया।

श्री जयन्त चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी देश के युवाओं को आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए समावेशी विकास और कौशल सशक्तिकरण के माध्यम से एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इसके उपरांत, श्री जयन्त चौधरी ने सांसद राजकुमार सांगवान और चंदन चौहान के साथ अपने आवास पर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट