सिवनी/ बंडोल थाना क्षेत्र के बखारी–जरौदा पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिलों में तीन-तीन लोग सवार थे।
हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को भी हल्की चोटें बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
108 चालक की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल सिवनी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है।


