P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीअवैध शराब का अड्डा बना घुघरा, पुलिस दबिश में खुली सच्चाई

अवैध शराब का अड्डा बना घुघरा, पुलिस दबिश में खुली सच्चाई

सब-हेडलाइन –ऑपरेशन शिकंजा के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा था शराब पिलाने-बेचने का खेल

संवाददाता कटनी– जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्ती के दावों के बीच ग्राम घुघरा में खुलेआम शराब पिलाने और बेचने का मामला सामने आया है, जो स्थानीय व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के बावजूद क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जारी रहना गंभीर चिंता का विषय है।माधवनगर थाना अंतर्गत चौकी निवार पुलिस को 15 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि ग्राम घुघरा में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बैठाकर पिलाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां कई लोग शराब का सेवन करते मिले।पुलिस ने मौके से नरेश बर्मन, रामकेश बर्मन, शकुन शर्मा और रतन आदिवासी को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि लंबे समय से यहां अवैध रूप से शराब पिलाने और बेचने का काम चल रहा था।यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का नेटवर्क कितना सक्रिय है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि ऐसे अड्डे लंबे समय तक कैसे संचालित होते रहे।फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या ऐसी कार्रवाईयों से अवैध शराब पर पूरी तरह लगाम लग पाएगी, या फिर यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी।

खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव मो. 9131308097

Illegal Liquor Racket Busted in Ghughra Village

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट