P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपीएम सड़क योजना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों का चक्काजाम

पीएम सड़क योजना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों का चक्काजाम

डिंडौरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी के लुटगांव में गुरुवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर मुड़की-शहडोल मार्ग जाम कर दिया। दरअसल, प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में कथित अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने यह प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस, नायब तहसीलदार और प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

​प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर 12 बजे मुड़की-शहडोल मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। तकरीबन ढाई घंटे तक उन्होंने विरोध जताया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर कई वाहनों की कतारें लग गईं। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने 2.30 बजे जाम खोला।

MP Transfer Policy: MP में होंगे ताबड़तोड़ तबादले, हटेगी तबादला नीति से पाबंदी

ग्रामीण कल्लू चंदेल ने बताया कि उनके गांव में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़क निर्माण का बोर्ड लगाया गया था। उन्हें कच्ची फसल काटने के लिए कहा गया, जिसे उन्होंने काट लिया। हालांकि, अब उदरी गांव के ग्रामीणों के दबाव में सड़क निर्माण दूसरी जगह किया जा रहा है। हमने पिछले हफ्ते जनसुनवाई में कलेक्टर को इस संबंध में आवेदन दिया था और सड़क जाम करने की जानकारी भी दी थी।

इंजीनियर अक्षय पटेल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि गति शक्ति पोर्टल का काम जनजातीय कार्य विभाग का है। रोजगार सहायक और सचिव के साथ सर्वे करवाया गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़क निर्माण उन स्थानों पर किया जाना है जहां बैगा जनजाति के 100 से अधिक परिवार निवास करते हैं।

पटेल के अनुसार, उदरी गांव में बैगा जनजाति के 120 परिवार हैं, इसलिए सड़क निर्माण वहां किया जा रहा है। लुटगांव में 100 से कम बैगा आदिवासी परिवार हैं, जिसके कारण यहां मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना से सड़क निर्माण होना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि 20 या 25 अप्रैल तक इस संबंध में जानकारी आ जाएगी और दोनों गांवों में सड़कें बनेंगी। ग्रामीणों का भ्रम दूर कर दिया गया है।

MP Heat Alert: स्कूल समय में परिवर्तन, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी कक्षाएं – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट