P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीदो साल से फरार लूट का आरोपी धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार

दो साल से फरार लूट का आरोपी धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार

सबहेड:—कुठला पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर महाकाली मंदिर के पास दबोचा

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता —कटनी जिले की कुठला पुलिस ने लूट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार दो साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, वर्ष 2021 में सुभाष राय निवासी पन्ना के साथ चाकू और कट्टा दिखाकर 90 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन की लूट की गई थी। इस मामले में थाना कुठला में अपराध दर्ज कर जांच की गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और वाहन के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जिन्हें 7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी।हालांकि, इस मामले का एक आरोपी अनिल कोल उर्फ लल्लू उर्फ पऊआ सजा के बाद से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।18 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महाकाली मंदिर, डिठवारा के पास जामुन के पेड़ के नीचे बैठे संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान फरार आरोपी अनिल कोल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत नया मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शिवशंकर दुबे, अजय यादव और आरक्षक हर्षुल मिश्रा की विशेष भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट