CM Mohan Yadav full schedule 19 April: भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को उज्जैन, इंदौर और धार जिले के दौरे पर रहेंगे। CM Mohan Yadav अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार Mohan Yadav सुबह 9:35 बजे समत्व भवन में इंटेलिजेंस, जनसम्पर्क आयुक्त से ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद BJP पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। यहां सुबह 10 बजे स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता के बाद वे स्टेट हैंगर भोपाल से पीएम श्री हेली पर्यटन पर्यटन – भोपाल से चंदेरी एवं ओरछा सेक्टर के शुभारंभ करेंगे।
CM मोहन यादव सुबह 10:50 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल से उज्जैन रवाना होंगे। उज्जैन में पुलिस लाइन हेलीपेड पर नव-निर्मित प्रतीक्षालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद हामूखेड़ी में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह में शामिल होंगे।
दोपहर 12:15 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड पहुंचकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं अन्य भूमिपूजन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री इंदौर जिले के रजोरा कुटी, जानापाव में परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद धार जिले के सिरसोदिया गांव में सर्वसमाज जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह में सहभागिता करेंगे।
धार में आदिराज पाडना महोत्सव में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री इंदौर पहुंचेंगे, जहां शाम 5:45 बजे बड़ा गणपति से परशुराम जयंती शोभा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। रात्रि में मुख्यमंत्री इंदौर से उज्जैन पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे।


