P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीविजयराघवगढ़ में फल-फूल रहा अवैध शराब कारोबार, आबकारी की बड़ी कार्रवाई

विजयराघवगढ़ में फल-फूल रहा अवैध शराब कारोबार, आबकारी की बड़ी कार्रवाई

सबहेड:–

विजयराघवगढ़ में दबिश के बाद हजारों की शराब जब्त, कई गांवों में फैला अवैध कारोबार उजागर

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— जिले में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर विजयराघवगढ़ क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई ने इस काले धंधे की गहराई उजागर कर दी है। प्रशासन के निर्देश पर चलाए गए अभियान में 8 प्रकरण दर्ज किए गए, जो यह दर्शाता है कि गांव-गांव में अवैध मदिरा का नेटवर्क सक्रिय है।भैंसवाही, जंगलपुरैनी, रजरवारा, गुड़ेहा और खरखरी जैसे ग्रामीण इलाकों में दबिश के दौरान बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। कार्रवाई में 105 पाव प्लेन, 52 पाव मसाला, 18 पाव व्हिस्की और 19 केन बीयर जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 18 हजार 540 रुपए बताई जा रही है।हालांकि यह कार्रवाई प्रशासन की सक्रियता को दर्शाती है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब गांवों तक कैसे पहुंच रही है? क्या स्थानीय स्तर पर निगरानी तंत्र कमजोर है या फिर इस धंधे को कहीं न कहीं संरक्षण मिल रहा है?लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद अवैध शराब का कारोबार जारी रहना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। फिलहाल विभाग ने कार्रवाई जारी रखने की बात कही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि जब तक इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचकर सख्त कदम नहीं उठाए जाते, तब तक इस तरह की कार्रवाई सिर्फ आंकड़ों तक ही सीमित रह सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट