Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Morning News: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, UCC के लिए...

MP Morning News: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, UCC के लिए बनेगी कमेटी और NGT की सख्त फटकार

MP Morning News: मध्यप्रदेश में आज राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का सुपर बुधवार है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज जहां कैबिनेट की बैठक लेंगे, वहीं समान नागरिक संहिता UCC को लेकर भी राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है।

सीएम मोहन का शेड्यूल

मुख्यमंत्री आज दो शहरों के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे सबसे पहले सुबह मंत्रालय में सिक्योरिटी विभाग की समीक्षा और कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद दोपहर में सीएम इंदौर रवाना होंगे, जहां वे मुख्यमंत्रियों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम मोहन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है।

मोहन कैबिनेट बैठक आज

आज होने वाली कैबिनेट बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए आश्रय स्थल बनाने का प्रस्ताव। 2028 तक सभी निर्माणाधीन अस्पतालों में यह व्यवस्था करने का लक्ष्य है। वही इंदौर क्षेत्र की एक बड़ी सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिल सकती है। साथ ही महिला आरक्षण बिल को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने और संकल्प पारित करने पर भी चर्चा संभव है।

MP में UCC की तैयारी तेज

मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में सरकार इस महीने 5 सदस्यीय कमेटी का गठन करेगी। विधि विभाग ने रिटायर्ड जज, पूर्व आईएएस और शिक्षाविदों के 20 से ज्यादा नाम सीएम को भेजे हैं। सरकार एक साल के भीतर ड्राफ्ट तैयार कर विधानसभा में पेश करना चाहती है। गुजरात या उत्तराखंड कमेटी के अध्यक्ष को यहाँ जिम्मेदारी मिल सकती है।

NGT की फटकार

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल नगर निगम और PWD को कड़ी फटकार लगाई है। बाबूलाल गौर मार्ग पर पेड़ों के चारों ओर कंक्रीट डालने पर नाराजगी जताते हुए NGT ने इसे हत्या करार दिया है। कोर्ट ने पूरे प्रदेश के लिए नई गाइडलाइन बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि विकास के नाम पर पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।

10 जिलों में लू का अलर्ट

प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं। दिन का पारा 43°C और रात का 27°C तक पहुँच गया है, जिससे ‘वॉर्म नाइट’ की स्थिति बनी हुई है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, रतलाम, धार और झाबुआ समेत 10 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है।

कांग्रेस IT सेल मामला और सियासी घेराव

राजस्थान पुलिस ने उदय, बिलाल और इनाफ को गिरफ्तार किया है। आज कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की मांग की जाएगी। वही महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर आज महिला कांग्रेस बीजेपी कार्यालय का घेराव कर लॉलीपॉप भेंट करेगी। इसके अलावा भोपाल में नौकरी लगवाने के नाम पर एक नर्स से 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट