Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMLA Surya Prakash Meena: MP में अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा...

MLA Surya Prakash Meena: MP में अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा विधायक का हल्लाबोल?

MLA Surya Prakash Meena: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के लिए अपनों ने ही मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। विदिशा जिले की शमशाबाद सीट से भाजपा विधायक सूर्यप्रकाश मीणा अपनी ही सरकार की व्यवस्थाओं से नाखुश नजर आ रहे हैं। उपार्जन और किसानों की समस्याओं को लेकर उन्होंने सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसानों को लामबंद होने का आह्वान कर रहे हैं।

दरअसल, विधायक सूर्यप्रकाश मीणा की नाराजगी की वजह किसानों को हो रही परेशानियां हैं। उपार्जन प्रक्रिया में लगातार सर्वर डाउन रहने और स्लॉट बुकिंग में आ रही दिक्कतों के चलते किसान परेशान हैं। विधायक ने प्रशासन और सरकार को इन समस्याओं के समाधान के लिए 7 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा है​ कि यदि व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं, तो वे स्वयं किसानों के साथ सड़कों पर उतरेंगे।

घर के काम छोड़ो, हक के लिए लड़ो

वायरल वीडियो में विधायक मीणा किसानों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि अब घर में बैठने का समय नहीं है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे घर के सारे जरूरी काम छोड़कर अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार रहें। भाजपा विधायक के इन तेवरों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संगठन की भी नींद उड़ा दी है।

किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

विधायक के इस रुख के बाद भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी उनके निवास पर पहुंचे और समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेने के बाद विधायक ने फिर दोहराया कि वे पहले एक किसान हैं और बाद में विधायक, इसलिए किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

शिवराज के गढ़ में असंतोष

सबसे बड़ी तो यह है कि शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। ऐसे में कृषि मंत्री के अपने ही क्षेत्र में भाजपा विधायक का सरकार के विरुद्ध खड़ा होना कई राजनीतिक सवाल खड़े कर रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट