Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Train Diverted: भोपाल रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप! 24 ट्रेनें डायवर्ट,...

MP Train Diverted: भोपाल रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप! 24 ट्रेनें डायवर्ट, चेक करें स्टेटस

भोपाल रेलवे स्टेशन पर गर्मी के सीजन का असर साफ दिखाई दे रहा है। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है और अधिकांश ट्रेनें पूरी तरह भरी हुई चल रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भले ही स्पेशल ट्रेनें शुरू की हों, लेकिन भीड़ कम होने के बजाय परेशानी और बढ़ती नजर आ रही है। इसकी एक बड़ी वजह रेलवे का मेंटेनेंस कार्य है, जिसके चलते कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं।

24 ट्रेनें हुई डायवर्ट

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भोपाल से गुजरने वाली कुल 24 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। यह बदलाव दानापुर मंडल और प्रयागराज स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण किया गया है। खासकर प्रयागराज रूट पर चलने वाली ट्रेनों पर इसका ज्यादा असर पड़ा है, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ऑनलाइन अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, क्योंकि ये बदलाव 30 अप्रैल तक जारी रहेंगे।

भोपाल रेलवे स्टेशन में किया गया ये बदलाव

इस बीच, भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम भी उठाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर लगभग 3000 यात्रियों के बैठने की क्षमता वाला एक स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा, जो करीब 10 हजार वर्गमीटर में फैला होगा। यह व्यवस्था खासतौर पर आने वाले सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित

15560 अहमदाबाद- दरभंगा एक्सप्रेस

15559 दरभंगा- अहमदाबाद एक्सप्रेस

15018 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

15017 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस

15267 रक्सौल- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

15268 लोकमान्य तिलक-रक्सौल एक्सप्रेस

11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस

11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस

01025 दादर- बलिया स्पेशल

01027 दादर- गोरखपुर स्पेशल

01026 बलिया- दादर स्पेशल

01028 गोरखपुर- दादर स्पेशल

22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस

22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस

11060 छपरा- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

18609 रांची-एलटी एक्सप्रेस

18610 एलटी-रांची एक्सप्रेस

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट