Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीबहोरीबंद सांदीपनी विद्यालय पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए...

बहोरीबंद सांदीपनी विद्यालय पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी –कलेक्टर आशीष तिवारी ने गुरुवार को बहोरीबंद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सांदीपनी विद्यालय पहुंचकर यहां संचालित जनगणना प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं, उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में दर्ज छात्रों की संख्या की जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 809 छात्र नामांकित हैं। साथ ही आसपास के 10 स्कूलों को इस विद्यालय में मर्ज करने की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना प्रशिक्षण कार्य को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, ताकि आगामी कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।इस मौके पर एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया, तहसीलदार आशीष अग्रवाल एवं जनगणना के मास्टर ट्रेनर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट