Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशपट प्रतियोगिता के एक युग का अंत: ‘अखंड हिंद केसरी’ डुंगरिया किंग...

पट प्रतियोगिता के एक युग का अंत: ‘अखंड हिंद केसरी’ डुंगरिया किंग नहीं रहा

छपारा/खबर डिजिटल/राकेश यादव/ छपारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिहिरिया प्रतापगढ़ में उस समय शोक की लहर फैल गई, जब पट प्रतियोगिता (बैलगाड़ी दौड़) के बेताज बादशाह ‘डुंगरिया किंग’ के निधन की खबर सामने आई। बीते एक दशक से पट प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले इस प्रसिद्ध बैल ने 22 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे अंतिम सांस ली।

ग्राम बिहिरिया के मालगुजार आजिम पटेल को पट प्रतियोगिताओं का शौक विरासत में मिला है। उन्होंने डुंगरिया को केवल एक पशु नहीं, बल्कि एक योद्धा की तरह तैयार किया। अपनी ऊंची कद-काठी, तेज रफ्तार और अद्भुत ताकत के कारण डुंगरिया ने क्षेत्र में अलग पहचान बनाई

Kamal Nath: पावर में आएंगे कमलनाथ, बचाएंगे एमपी कांग्रेस की डूबती नैया!

डुंगरिया किंग ने अपने करियर में ‘8888’ और ‘अखंड हिंद केसरी’ जैसे प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किए। मध्य प्रदेश के पट प्रेमियों के बीच वह ‘एमपी किंग’ के नाम से विख्यात था। पिछले 10 वर्षों में उसके दबदबे को कोई चुनौती नहीं दे पाया।

बताया जा रहा है कि अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण डुंगरिया का निधन हो गया। उसके जाने से पट प्रतियोगिता जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

गुरुवार सुबह ग्राम बिहिरिया में डुंगरिया का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें आजिम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पट प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से अपने प्रिय ‘किंग’ को अंतिम विदाई दी। पट प्रेमियों का कहना है कि डुंगरिया जैसा बैल दशक में एक बार ही जन्म लेता है और उसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

MP Nigam Mandal: निगम मंडलों में नियुक्तियां शुरू, पहली सूची जारी, हुई घोषणा

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट