डिंडोरी/खबर डिजिटल/शैलेश नामदेव/ मध्यप्रदेश के डिण्डौरी जिले में MP पुलिस ने अनूठी मिसाल पेश की है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत, पुलिस ने दो साल से लापता एक नाबालिग बालिका को उत्तरप्रदेश UP से सकुशल बरामद कर उसके परिवार की खुशियां लौटा दी हैं।
मामला थाना शाहपुर का है, जहाँ से एक नाबालिग बालिका पिछले दो वर्षों से लापता थी। समय बीतने के साथ परिवार की उम्मीदें धुंधली पड़ने लगी थीं, लेकिन पुलिस की जांच कभी नहीं रुकी। पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा के निर्देशन में एक विशेष टीम लगातार तकनीकी और जमीनी स्तर पर सुराग जुटा रही थी।
शामली (UP) में मिली सफलता
एसडीओपी अजय तिवारी के मार्गदर्शन में शाहपुर थाना प्रभारी केवल सिंह परते की टीम ने कड़ियाँ जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश के शामली जिले तक पहुंच बनाई। पुलिस टीम ने 29 अप्रैल 2026 को शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बंशीखेडा में दबिश दी। यहाँ से पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद किया और उसे वापस डिण्डौरी लेकर आई।
इस पूरे अभियान में पुलिस टीम ने दिन-रात एक कर दिया था। इस सफलता में मुख्य रूप से निम्न अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही:
- निरीक्षक केवल सिंह परते (थाना प्रभारी, शाहपुर)
- सउनि लेखराम परते एवं संतोष वंशकार
- प्रधान आरक्षक कोदूराम जोगी एवं मुकेश प्रधान
- महिला प्रधान आरक्षक उषा खडसे
MP Anganwadi Workers: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जीत, मिलेगा कटा मानदेय और ग्रेच्युटी
आरक्षक जगदीश उफानिया ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का असली उद्देश्य ऐसे ही बिछड़े हुए बच्चों को उनके माता-पिता से मिलाना है। डिण्डौरी पुलिस की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि दृढ़ संकल्प और सही दिशा में प्रयास किए जाएं, तो नामुमकिन को भी मुमकिन बनाया जा सकता है। आज दो साल बाद जब बेटी अपने घर लौटी, तो पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
