Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में ई-रिक्शा चालकों की गुंडागर्दी! यात्रियों से मनमाना किराया, विरोध पर...

कटनी में ई-रिक्शा चालकों की गुंडागर्दी! यात्रियों से मनमाना किराया, विरोध पर मारपीट

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

सब-हेडलाइन–

:रेलवे जंक्शन से एनकेजे गेट तक 2400 रुपये वसूले, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

खबर डिजिटल कटनी शहर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बाहरी यात्रियों को निशाना बनाकर उनसे मनमाना किराया वसूला जा रहा है। ताजा मामला कटनी रेलवे जंक्शन का है, जहां एक यात्री से एनकेजे हम्प गेट तक छोड़ने के नाम पर 2400 रुपये वसूल लिए गए।बताया जा रहा है कि जब यात्री ने इसका विरोध किया तो ई-रिक्शा चालक ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धमकाया। इस घटना ने शहर में चल रहे अव्यवस्थित ई-रिक्शा संचालन की पोल खोल दी है।सूत्रों के मुताबिक, कई ई-रिक्शा चालक पहले कम किराया बताकर यात्रियों को बैठा लेते हैं, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने के बाद उनसे जबरन अधिक पैसे वसूलते हैं। पैसे देने से इनकार करने पर विवाद, अभद्रता और मारपीट तक की नौबत आ जाती है।जानकारी के अनुसार, इस तरह की घटनाओं को लेकर यात्रियों द्वारा कई बार जीआरपी और आरपीएफ में शिकायत भी की गई है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से ई-रिक्शा चालकों के हौसले बुलंद हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो शहर की छवि खराब होने के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट