Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीमाधव नगर गेट के पास मनोरंजक मेले के बाहर अव्यवस्था, सड़क पर...

माधव नगर गेट के पास मनोरंजक मेले के बाहर अव्यवस्था, सड़क पर खड़े वाहनों से लगा जाम

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— शहर के माधव नगर गेट के पास पेट्रोल पंप के आगे लगे मनोरंजक मेले के बाहर इन दिनों भारी अव्यवस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। मेले में पहुंचने वाले लोगों के वाहनों की अवैध पार्किंग सीधे सड़क पर कराई जा रही है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेले के बाहर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह मार्ग शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल है, जहां लगातार वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।राहगीरों का कहना है कि सड़क पर खड़े वाहनों की वजह से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। शाम के समय मेले में भीड़ बढ़ने पर हालात और बिगड़ जाते हैं। कई बार एम्बुलेंस और जरूरी वाहनों को निकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि मेले के बाहर पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए तथा सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Madhav-Nagar-Me

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट