सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां इलाके में सोमवार को एक स्पा सेंटर के बाहर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बीच सड़क पर हुई मारपीट और धारदार हथियार चलने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार बरगवां स्थित “नेचुरल थाई स्पा सेंटर” के बाहर लखेरा निवासी 21 वर्षीय विधान राय पिता सुंदर श्याम राय का कुछ युवकों से विवाद हो गया। शुरुआत में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झड़प के दौरान लात-घूंसे चलने के साथ धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ।घटना में विधान राय सहित दोनों पक्षों के कई युवक घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद पुलिस कुछ देर से मौके पर पहुंची, जिससे विवाद बढ़ गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।विधान राय की शिकायत पर माधवनगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।
स्पा सेंटर के बाहर हिंसा का तांडव, चाकू चलने से फैली दहशत
सम्बंधित ख़बरें
