Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालभोपाल न्यू मार्केट में फिर लगेंगी नई टाइल्स, फिसलन और टूट-फूट के...

भोपाल न्यू मार्केट में फिर लगेंगी नई टाइल्स, फिसलन और टूट-फूट के बाद निगम ने ठेकेदार को दिए निर्देश, कई बार हो चुके हैं हादसे

भोपाल। न्यू मार्केट में लगाई गई नई टाइल्स विवादों में आ गई हैं। टाइल्स की सतह अधिक चिकनी होने से बाइक सवार फिसलकर गिरने लगे, जबकि कई जगह टाइल्स लोगों के चलने भर से टूट गईं। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने निरीक्षण कर ठेकेदार को सभी टाइल्स बदलने के निर्देश दिए हैं।

12 घंटे भी नहीं टिक पाईं नई टाइल्स
न्यू मार्केट में एक साल के भीतर दूसरी बार टाइल्स लगाई जा रही थीं, लेकिन यह काम भी सवालों के घेरे में आ गया। व्यापारियों के आरोप है कि.. गुरुवार रात टाइल्स बिछाई गईं और शुक्रवार सुबह तक कई जगह से टूटने लगीं। बताया जा रहा है कि तय मानक 1.5 एमएम (MM) की जगह 0.75 एमएम मोटाई वाली टाइल्स लगा दी गईं, जो आमतौर पर घरों के अंदर उपयोग की जाती हैं।

चिकनी सतह से फिसले बाइक सवार
नई टाइल्स की सतह ज्यादा चिकनी होने की वजह 2 से 3 बाइक सवार फिसलकर गिर गए। इससे बाजार में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में लगातार वाहन और पैदल आवाजाही रहती है, इसलिए ऐसी टाइल्स का उपयोग जोखिम भरा है।

व्यापारियों की शिकायत पर हरकत में निगम
व्यापारियों ने बताया कि पुरानी टाइल्स भी एक साल में टूट गई थीं, जिसकी शिकायत पहले पार्षद से की गई थी। इसके बाद नगर निगम ने ठेकेदार को नई टाइल्स लगाने का काम दिया था। लेकिन नई टाइल्स की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद व्यापारियों ने दोबारा शिकायत दर्ज कराई।

निरीक्षण के बाद ठेकेदार को बदलने के आदेश
नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर टाइल्स की स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में खामियां सामने आने पर ठेकेदार को सभी दोषपूर्ण टाइल्स हटाकर नई और मानक गुणवत्ता वाली टाइल्स लगाने के निर्देश दिए गए हैं।


यह खबर भी पढ़िये..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट