सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने शुक्रवार को कचहरी चौक पर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ठेले पर झालमुड़ी बेचकर केंद्र सरकार और NTA के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।NSUI प्रदेश सचिव अजय खटिक के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में छात्र डॉक्टर की ड्रेस पहनकर, हाथों में डिग्री और तख्तियां लेकर पहुंचे। प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों ने पेपर लीक की घटनाओं पर सरकार को घेरते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए NSUI के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा “अंशु” ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षित युवा रोजगार के बजाय झालमुड़ी बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सात वर्षों में देशभर में करीब 70 बार पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल परीक्षाओं को “कमर्शियल एग्जाम” बना दिया गया है और लगभग 23 लाख छात्रों का भविष्य संकट में है। पेपर लीक के बाद छात्रों में निराशा बढ़ी है तथा आत्महत्या जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की निगरानी में कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।NSUI नेताओं ने NTA की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि परीक्षाओं से जुड़ा अधिकांश काम आउटसोर्सिंग के जरिए किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन, कमल पांडेय, आनंद पटेल, राकेश गुड्डू द्विवेदी, विनीत जयसवाल, मंगल सिंह, शशांक गुप्ता, सूर्यकांत कुशवाहा, अभिषेक प्यासी, प्रिंस वंशकार, राहुल पटेरिया सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।
NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कचहरी चौक पर बेची झालमुड़ी
सम्बंधित ख़बरें
