सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी जिले में गैस गोदामों से सिलेंडर चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए बिलहरी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में बिलहरी चौकी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार 17 जनवरी 2026 की दरमियानी रात बिलहरी स्थित भारत गैस गोदाम से 44 सिलेंडर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 1 फरवरी को गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों सन्नी दाहिया, मंजू पटेल, सलोक कुशवाहा, रोहित यादव और संदीप काछी को गिरफ्तार कर चोरी के 24 सिलेंडर बरामद किए थे। हालांकि गिरोह का एक आरोपी फरार चल रहा था।बिलहरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार फरार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 16 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामले में फरार आरोपी करिया उर्फ रामकरण भूमिया निवासी छैघरा गांव में मौजूद है।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी करिया उर्फ रामकरण भूमिया (21 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसके घर से 5 बड़े एवं 4 छोटे गैस सिलेंडर सहित कुल 9 सिलेंडर बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी गैस गोदाम चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में संलिप्त गिरोह का सदस्य है। जिले में बिलहरी, बड़वारा और एनकेजे थाना क्षेत्रों में हुई गैस सिलेंडर चोरी की घटनाओं की जांच जारी है।कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा एवं आरक्षक दिलकेश्वर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
बिलहरी पुलिस ने सिलेंडर चोरी गिरोह के फरार आरोपी को दबोचा, 9 गैस सिलेंडर बरामद
सम्बंधित ख़बरें
