सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव के कटनी प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठक, वृक्षारोपण एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर आगमन पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया।आयोजित बैठक में वेद आशीष श्रीवास्तव ने समाज के युवाओं एवं पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार, सामाजिक सहभागिता और समाज को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा और सामाजिक एकता में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक के बाद कुठला स्थित मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ‘एक पेड़ भगवान चित्रगुप्त के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाजजनों ने हरित वातावरण बनाने का संकल्प भी लिया।इसके बाद वेद आशीष श्रीवास्तव दद्दा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पूज्य पंडित देव प्रभाकर शास्त्री “दद्दा जी” के मंदिर एवं समाधि स्थल में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दद्दा धाम में श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम समिति की ओर से उनका शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में अनादि निगम, अनूप बाला, शैलेश श्रीवास्तव, उमंग खरे, पवन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अर्जित खरे, वैभव श्रीवास्तव, आशुतोष वर्मा, शेखर श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कायस्थ समाज को संगठित करने कटनी पहुंचे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सम्बंधित ख़बरें
