Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीनाली निर्माण में बड़ा खेल? महापौर के औचक निरीक्षण में खुली पोल!“

नाली निर्माण में बड़ा खेल? महापौर के औचक निरीक्षण में खुली पोल!“

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी –बिना बेस की नाली बनाकर जनता के पैसे पर खेल!” — मसुरहा वार्ड में निर्माण कार्य पर फूटा महापौर प्रीति सूरी का गुस्साPreeti Sanjeev Suri के औचक निरीक्षण ने नगर निगम के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मसुरहा वार्ड में बन रही नाली का निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर ने जब मौके की हकीकत देखी तो जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराजगी जताई।स्थानीय नागरिकों ने सीधे शिकायत की कि नाली निर्माण बिना मजबूत बेस के कराया जा रहा है। शिकायत मिलते ही महापौर ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया, जहां कई जगह तकनीकी मानकों की खुली अनदेखी सामने आई। सवाल यह है कि आखिर बिना मजबूत आधार के बनाई जा रही नाली कितने दिन टिकेगी?निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता के पैसों से होने वाले विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने टाइम कीपर की गैरमौजूदगी पर भी नाराजगी जताई और पूछा कि जब जिम्मेदार मौके पर नहीं रहेंगे तो गुणवत्ता की निगरानी कौन करेगा?महापौर ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने के निर्देश देते हुए साफ कहा कि घटिया निर्माण करने वालों पर कार्रवाई तय होगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि हर कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरा होना चाहिए, ताकि जनता को स्थायी सुविधाएं मिल सकें।निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद अज्जू सोनी, कमलेश चौधरी, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट