Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी की गौशालाओं में अव्यवस्था पर प्रशासन सख्त!कलेक्टर के निर्देश पर अचानक...

कटनी की गौशालाओं में अव्यवस्था पर प्रशासन सख्त!कलेक्टर के निर्देश पर अचानक छापा

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी – जिले की गौशालाओं में बदइंतजामी और पशुओं की देखरेख को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। Ashish Tiwari के निर्देश पर उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. आर.के. सोनी ने बरही और बड़वारा क्षेत्र की दो गौशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाओं की हकीकत परखी गई।निरीक्षण के दौरान कृष्णा गौशाला बरनमहगवां और नंद गोपाल गौशाला ताली रोहनिया में पशुओं की संख्या का भौतिक सत्यापन कराया गया और रिकॉर्ड का मिलान गौशाला ऐप से किया गया। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि अब रिकॉर्ड में गड़बड़ी और पशुओं की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी।निरीक्षण में कई अहम खामियों को लेकर निर्देश जारी किए गए। गौशाला कर्मचारियों को हरे चारे का उत्पादन बढ़ाने, अभिलेख व्यवस्थित रखने और पशुओं को संतुलित आहार देने के निर्देश दिए गए। खासतौर पर बरनमहगवां गौशाला में भूसे के साथ खली, चुनी और चोकर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने को कहा गया।प्रशासन ने यह भी साफ किया कि गौशालाओं में हर समय स्वच्छ पानी उपलब्ध रहना चाहिए। सभी हौदियों की नियमित सफाई और सप्ताह में दो बार चूने की पुताई के निर्देश दिए गए।सबसे अहम निर्देश मृत पशुओं के निस्तारण को लेकर दिए गए, जहां अधिकारियों ने साफ कहा कि मृत मवेशियों को खुले में छोड़ने की बजाय गड्ढे में दफनाया जाए, ताकि संक्रमण और गंदगी न फैले।अब सवाल यह है कि क्या इन निर्देशों का जमीनी स्तर पर पालन होगा, या फिर निरीक्षण के बाद व्यवस्थाएं दोबारा पुराने ढर्रे पर लौट जाएंगी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट