Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशतेज रफ्तार कार फिल्मी स्टाइल में हवा में उछली, हाईवे किनारे रोलिंग...

तेज रफ्तार कार फिल्मी स्टाइल में हवा में उछली, हाईवे किनारे रोलिंग से टकराई

सिवनी/खबर डिजिटल/राकेश यादव/ नेशनल हाईवे 44 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में हवा में उछल गई। उछलने के बाद कार हाईवे किनारे लगी लोहे की रोलिंग से जा टकराई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय कार में चार युवक सवार थे। दुर्घटना में तीन लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों द्वारा तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
यह हादसा नेशनल हाईवे 44 के बडोल थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट