Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीसीवर निर्माण कार्य में जनता की सुविधा का ध्यान, नगर निगम ने...

सीवर निर्माण कार्य में जनता की सुविधा का ध्यान, नगर निगम ने बनाया डायवर्जन मार्ग लगाये गए बोर्ड

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी– शहर में चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य के दौरान आमजन को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए नगर निगम ने सराहनीय पहल की है। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर लक्ष्मी पान भंडार से जय हिंद चौक के बीच निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा साईं मंदिर के पास सूचना बोर्ड एवं डायवर्जन व्यवस्था लगाई गई है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।निर्माण स्थल पर लगाए गए सूचना बोर्ड में स्पष्ट रूप से “डायवर्जन” एवं “वन-वे” मार्ग की जानकारी दी गई है। सागर पुल की ओर जाने वाले लोगों के लिए परिवर्तित मार्ग निर्धारित किया गया है, वहीं दोपहिया एवं तीन पहिया वाहनों के लिए अलग से सुगम रास्ता बनाया गया है।नगर निगम की इस व्यवस्था से स्थानीय नागरिकों ने राहत महसूस की है। लोगों का कहना है कि पहले जहां निर्माण कार्य के कारण जाम और भ्रम की स्थिति बन रही थी, वहीं अब सूचना बोर्ड लगने और मार्ग स्पष्ट होने से आवागमन आसान हो गया है।नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्ग का पालन करें और निर्माण कार्य पूर्ण होने तक सहयोग बनाए रखें, ताकि शहर के विकास कार्य सुचारु रूप से पूरे हो सकें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट