मध्य प्रदेश में पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में अब तक करीब 39,975 उपभोक्ता इस योजना से जुड़ चुके हैं. इन लाभार्थियों के खातों में सरकार द्वारा 311 करोड़ 64 लाख रुपये से ज्यादा की सब्सिडी भेजी जा चुकी है.
पीएम सूर्य घर योजना में फायदे ही फायदे
इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना और बिजली के बढ़ते खर्च से राहत देना है. केंद्र सरकार घरों में सोलर प्लांट लगाने पर आर्थिक सहायता दे रही है. योजना के अनुसार 1 किलोवाट क्षमता वाले सोलर प्लांट पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले संयंत्र पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है.
यहां जाकर करें अप्लाई
योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है. आवेदन पीएम सूर्य घर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर किया जा सकता है. इसके अलावा लोग portal.mpcz.in, उपाय ऐप, व्हाट्सऐप चैटबॉट और टोल फ्री नंबर 1912 के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ऐसे ले सकते हैं योजना का लाभ
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे सोलर प्लांट केवल अधिकृत वेंडर से ही लगवाएं. साथ ही बैंक खाते, आधार कार्ड और बिजली बिल में नाम एक जैसा होना चाहिए, ताकि सब्सिडी मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो. कंपनी के मुताबिक 1 दिसंबर 2024 के बाद लगाए जाने वाले सोलर संयंत्रों में स्मार्ट मीटर भी लगाए जा रहे हैं. इससे उपभोक्ताओं के लगभग 6 से 8 हजार रुपये तक की बचत हो रही है.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
