Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीपेट्रोल का अवैध परिवहन करने वाले ढीमरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में

पेट्रोल का अवैध परिवहन करने वाले ढीमरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन में चौकी सिलौड़ी पुलिस ने अवैध रूप से पेट्रोल परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार दिनांक 28 मई 2026 को चौकी सिलौड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोपालपुर तिराहा के पास एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन में अवैध रूप से पेट्रोल ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर जांच की।जांच के दौरान वाहन में 7 कैन में भरा हुआ कुल 350 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई गई है। वाहन में चालक मनोज साहू पिता नन्हेलाल साहू उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम बम्हनी थाना उमरिया पान जिला कटनी एवं उसके साथ रामकेश पिता भारतलाल निवासी ग्राम बम्हनी थाना उमरिया पान जिला कटनी मौजूद मिले।पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा पेट्रोल परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। साथ ही ज्वलनशील पदार्थ को लापरवाहीपूर्वक वाहन में परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 3,7 ईसी एक्ट एवं धारा 287 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए पेट्रोल एवं बोलेरो वाहन को जप्त कर लिया। जप्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है।विशेष भूमिकाइस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा एवं आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट