प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों को केंद्र सरकार द्वारा ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जताई है. उन्होंने इसे गरीबों के कल्याण और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दिशा में बड़ा और सकारात्मक कदम बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर गरीब परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराने का सपना तेजी से पूरा हो रहा है और इसका लाभ लाखों जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को मिलेगा.
हर गरीब को मिलेगा घर
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण केवल मकान बनाने की योजना नहीं है, बल्कि यह गरीब परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास लाने वाली पहल है. एक पक्का घर किसी भी परिवार के लिए सिर्फ रहने की जगह नहीं होता, बल्कि बेहतर भविष्य और सामाजिक सम्मान की पहचान भी बनता है. उन्होंने कहा कि केंद्र से मिली इस आर्थिक सहायता से छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को राहत मिलेगी और जिन लोगों का सपना अब तक अधूरा था, उन्हें जल्द अपने घर की सौगात मिल सकेगी.
पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले. गांवों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे.
विष्णुदेव साय ने क्या कहा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार गांव, गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से हजारों परिवारों का जीवन और अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल बनेगा.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
