Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशब्यावरा रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में टिकट काटने के आरोप...

ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में टिकट काटने के आरोप में बवाल, यात्रियों ने किया हंगामा

राजगढ़/खबर डिजिटल। राजगढ़ जिले के ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर तैनात एक कर्मचारी पर शराब के नशे में टिकट काटने के आरोप लगने के बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। घटना के दौरान टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी लाइन लग गई, जिससे करीब आधे घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद कुछ यात्रियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्रियों द्वारा कर्मचारी के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और संबंधित कर्मचारी को हटाकर दूसरे कर्मचारी को टिकट काउंटर पर तैनात किया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि खबर डिजिटल नहीं करता है। मामला राजगढ़ जिले के ब्यावरा रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है।

Young Woman Climbs Mobile Tower in Suthaliya, Rajgarh District, Due to a Romantic Affair
Young Woman Climbs Mobile Tower in Suthaliya, Rajgarh District, Due to a Romantic Affair

राजगढ़ जिले के सुठालिया में प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती

राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र में एक युवती प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए काफी देर तक टॉवर पर हंगामा किया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाइश और मशक्कत शुरू की गई। जानकारी के अनुसार युवती प्रेमी से शादी की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी थी।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने युवती के प्रेमी को भी मौके पर बुलाया। काफी देर तक चली समझाइश के बाद पुलिस और प्रशासन ने बड़ी मशक्कत कर युवती को सुरक्षित टॉवर से नीचे उतार लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट