Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनी"मातृ-शिशु मौतों पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! वेतन वृद्धि रोकी, सेवा समाप्ति...

“मातृ-शिशु मौतों पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! वेतन वृद्धि रोकी, सेवा समाप्ति के आदेश, लापरवाहों पर निलंबन की चेतावनी”

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी— जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु के मामलों को लेकर कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। शनिवार को आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी गर्भवती महिला या नवजात की मौत लापरवाही के कारण होती है तो जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी सीधे कार्रवाई के दायरे में आएंगे।बैठक में कलेक्टर का रुख इतना सख्त था कि कमजोर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकने, सेवा समाप्ति का प्रस्ताव भेजने और निलंबन तक की चेतावनी दे दी गई। उन्होंने दो टूक कहा कि अब जनस्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मातृ मृत्यु पर जवाबदेही तय, नोटिस जारीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी क्षेत्र में हुई मातृ मृत्यु के मामले की समीक्षा के दौरान आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ और नर्सिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी तय करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सात दिनों के भीतर निलंबन की कार्रवाई की जाए।दो एएनएम की वेतन वृद्धि रोकी, सीएचओ की नौकरी पर संकटढीमरखेड़ा विकासखंड के उपस्वास्थ्य केंद्र बाँध की एएनएम संजू गोंड और दशरमन की एएनएम पूजा सिंह के लगातार खराब प्रदर्शन पर वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए गए। वहीं झिर्री उपस्वास्थ्य केंद्र की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूजा बलेचा की सेवा समाप्ति के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी किए गए।हर गर्भवती महिला तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभकलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले की प्रत्येक गर्भवती महिला का पहले तीन माह में पंजीयन सुनिश्चित किया जाए और कोई भी पात्र महिला अनमोल पोर्टल पर दर्ज होने से न छूटे। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष काउंसलिंग शिविर लगाने के निर्देश भी दिए गए।पोलियो अभियान पर भी सख्ती28 से 30 जून तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले के 1 लाख 79 हजार 737 बच्चों तक पोलियो की खुराक हर हाल में पहुंचनी चाहिए। किसी भी बच्चे के छूटने को गंभीर लापरवाही माना जाएगा।एनीमिया और आयुष्मान कार्ड पर नाराजगीगर्भवती महिलाओं में एनीमिया नियंत्रण की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जाहिर की। साथ ही सभी बीएमओ को लक्ष्य आधारित अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।अच्छा काम करने वालों को मिला सम्मानबैठक में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की निगरानी और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए कई स्वास्थ्य अधिकारियों और महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कुपोषण के खिलाफ चलेगा अभियानकलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के नियमित वजन, सैम-मैम बच्चों की सही पहचान और पोषण पुनर्वास की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कुपोषण के आंकड़ों में गड़बड़ी या लापरवाही करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।कलेक्टर का अल्टीमेटम”बेहतर काम करने वालों को सम्मान मिलेगा, लेकिन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के मामलों में लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। जनस्वास्थ्य से समझौता स्वीकार नहीं है।” – कलेक्टर आशीष तिवारी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट