Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशNew SI Posting: राज्य को मिली बड़ी ताकत... 60 नए SI की...

New SI Posting: राज्य को मिली बड़ी ताकत… 60 नए SI की हुई तैनाती, जानें कहां हुई पोस्टिंग

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए उप निरीक्षक (SI) मिले हैं. इन अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं. बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब सभी नव नियुक्त अधिकारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में पदस्थ किया गया है.

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को मिले 60 नए उप निरीक्षक

पुलिस विभाग के अनुसार, इन अधिकारियों को फील्ड अनुभव प्रदान करने और पुलिस कार्यप्रणाली की बेहतर समझ विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजा गया है. इससे उन्हें कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जांच प्रक्रिया और आम जनता से जुड़ी पुलिस सेवाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा.

किस किस थाने को मिला

कमिश्नरेट द्वारा जारी सूची के मुताबिक, नए उप निरीक्षकों की तैनाती शहर के कई प्रमुख थानों में की गई है. इनमें कबीर नगर, गोलबाजार, खम्हारडीह, खमतराई, मोहदापारा, कोतवाली, पंडरी, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, सिविल लाइन, टिकरापारा, डीडी नगर, आमानाका, उरला, तेलीबांधा और आजाद चौक समेत अन्य थाना क्षेत्र शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट