जिला अस्पताल में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कटनी – जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ एवं उपद्रव की घटना में शामिल आरोपी को कैमोर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान स्वास्तिक पटेल के रूप में हुई है, जिसने अस्पताल परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ की थी।
घटना की जानकारी मिलते ही कैमोर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बहाल हो गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जिला अस्पताल में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें
