Guna News: मध्यप्रदेश के गुना जिले के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में अचानक भीषण आग लगने से आसपास के क्षेत्रों में अफरातफरी मच गयी। काम कर रहे वर्कर ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंच फायर बिग्रेड आग बुझाने में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि आग लगने से रतरा इंडस्ट्रीज की प्लास्टिक पाइप और डिस्पोजल सामग्री जलकर राख हो गयी है। आग से करीब 50 लाख का सामान का नुकसान होना बताया जा रहा है।
आग बुझाने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता से फैक्टरी की दीवार को तोड़ा गया, ताकि आग पर काबू पाया जा सके और नुकसान को कम से कम होने से बचाया जा सके। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीम ने प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग को कंट्रोल में कर लिया है।
फैक्ट्री के वर्करों ने खबर डिजिटल को बताया कि समय से अगर दमकल गाड़ी नहीं पहुंचती तो बड़ा नुकसान होता। लेकिन गनीमत रही कि जिस हिसाब से आग लगी थी उसे समय रहते बुझा दी गयी, आग पर अगर कंट्रोल न होता तो इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में आग लगने का खतरा बन जाता।
जब वर्करों से पूछा गया कि आग लगने का वजह क्या है… तो उन्होंने कुछ भी स्पष्ट रूप से बता नहीं पाये। गुना प्रशासन पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है। शुरुआती आकलन में लाखों रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है, जबकि विस्तृत जांच के बाद ही सही नुकसान का आंकड़ा सामने आयेगा।
