Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीनेहरू वार्ड में विकास कार्यों की सौगात, 45.68 लाख के निर्माण कार्यों...

नेहरू वार्ड में विकास कार्यों की सौगात, 45.68 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

खबर digital News संवाददाता कटनी– नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नेहरू वार्ड में लगभग 45.68 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, क्षेत्रीय पार्षद शशिकांत तिवारी सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। विशेष बात यह रही कि भूमिपूजन वार्ड की एक कन्या के करकमलों से संपन्न कराया गया।भूमिपूजन के तहत माया चौधरी गली में सीसी रोड निर्माण, इन्द्रा ज्योति कॉलोनी में नाली एवं नाला मरम्मत कार्य, सार्वजनिक स्थल के सौंदर्यीकरण तथा वंशकार बस्ती में सीसी नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन सभी कार्यों पर कुल 45.68 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि नगर निगम नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दे रहा है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे आधारभूत संरचना मजबूत हो रही है। वहीं क्षेत्रीय पार्षद शशिकांत तिवारी ने कहा कि वार्डवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो रही है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से आवागमन, जल निकासी और स्वच्छता संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट