Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशवर्षों का इंतजार खत्म: आर्थिक तंगी के चलते दिव्यांग नहीं खरीद पा...

वर्षों का इंतजार खत्म: आर्थिक तंगी के चलते दिव्यांग नहीं खरीद पा रहे थे ट्राई साइकिल इन्होंने की बड़ी मदद

रीवा/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/ मध्यप्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले 80 प्रतिशत दिव्यांग विवेक सूर्यकांत मिश्रा का वर्षों का इंतजार आज खत्म हुआ। उनके चेहरे पर उस समय मुस्कान लौट आई जब एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने ट्राई साइकिल भेंट किया। दिव्यांग विवेक वर्षों से ट्राई साइकिल की आस लगाए बैठे विवेक को शासन की ओर से सहायता नहीं मिल पाई थी, जबकि आर्थिक तंगी के कारण वह स्वयं भी ट्राई साइकिल खरीदने में सक्षम नहीं थे। लेकिन एक सामाजिक पहल ने उनकी जिंदगी को नई रफ्तार दे दी।

वर्षों के इंतजार के बाद मिली ट्राई साइकिल

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बांस निवासी विवेक सूर्यकांत मिश्रा की स्थिति पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र तिवारी की नजर पड़ी। बातचीत के दौरान विवेक ने ट्राई साइकिल पाने की अपनी इच्छा व्यक्त की। इसके बाद देवेंद्र तिवारी ने मामले को समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी (दिव्यांग प्रभारी) अरविंद तिवारी के संज्ञान में लाया और जरूरतमंद की समस्या से अवगत कराया।

Jeetu Patwari Latter: जीतू पटवारी का राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र, कर दी बड़ी मांग

समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी अरविंद तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर विवेक को ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी गई। ट्राई साइकिल मिलते ही विवेक और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी अरविंद तिवारी ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाता है। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र तिवारी ने की मदद

सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र तिवारी ने कहा कि जरूरतमंद दिव्यांग भाई की समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाने के बाद जिस तत्परता से कार्रवाई हुई, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का यह एक अच्छा उदाहरण है, जिससे जरूरतमंदों का विश्वास व्यवस्था पर मजबूत होता है।

इस पहल ने न केवल एक दिव्यांग की राह आसान की है, बल्कि यह भी साबित किया है कि समाज और प्रशासन मिलकर काम करें तो जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना संभव है।

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट