जबलपुर/खबर डिजिटल/ मनीष तिवारी/ लखनऊ में हुए दर्दनाक हादसे में 15 मासूमों की मौत के बाद जबलपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा अनोखे अंदाज में देखने को मिला। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर कार्यकर्ताओं ने साबुन के रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रदेश सरकार और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव आशीष मिश्रा ने कहा कि जैसे ये गुब्बारे कुछ ही क्षणों में फूट जाते हैं, उसी तरह कागजों पर बनाई गई सुरक्षा व्यवस्था भी पहली आपदा के सामने दम तोड़ देती है।
उन्होंने कमर्शियल इमारतों में फायर एग्जिट और सुरक्षा मानकों की लगातार हो रही अनदेखी को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं ज्ञापन प्राप्त करने पहुंचे पुष्पेंद्र सिंह ने मामले को शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
